Site icon Dainik Savera Times

Shahrukh Khan की अपकमिंग फिल्म ‘Jawan’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म जवान के पहले पोस्टर में शाहरुख खान खून से लतपथ और पूरे चेहरे पर पट्टी लगाए नजर आए थे। फिल्म जवान के नये पोस्टर में शाहरूख खान हाथ में बंदूक लिए और मुंह में सिगार सुलगाते नजर आ रहें हैं।

शाहरुख ने इस नए पोस्टर में लेदर की ब्लैक जैकेट के साथ जींस और ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही बैकराउंड में चारों ओर धुंआ फैला हुआ है। फिल्म जवान में ‘दीपिका पादुकोण’ की कैमियो भूमिका है जबकि मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ‘नयनतारा’ हैं।फिल्म जवान 02 जून 2023 को रिलीज होगी।

Exit mobile version