Site icon Dainik Savera Times

शाहरूख खान की फिल्म डंकी का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई :बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म डंकी का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है। फिल्म डंकी का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म डंकी के नए पोस्टर में शाहरुख खान और तापसी पन्नू नजर आ रही हैं।शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का नया पोस्टर शेयर किया है।

पोस्टर में शाहरुख खान और तापसी पन्नू एक ही हथकड़ी में बंधे नजर आ रहे हैं।फिल्म ‘डंकी’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, ‘सूट-बूट पहन कर हो जाओ तैयार, हमसे मिलने के लिए। यू वॉन्ट हैव टू गो फार, लेकर आओ बीवी, गर्लफ्रेंड, या जिससे भी करते हो प्यार। 7 दिन बाद आएंगे आपसे मिलने हार्डी, मनू और उसके यार।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर रिलीज होगी।

Exit mobile version