Site icon Dainik Savera Times

“परम सुंदरी” की नई रिलीज़ डेट घोषित… Dinesh Vijan और Maddock Films की साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क: सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी ख़बर! दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म “परम सुंदरी” अब 29 अगस्त, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस नई डेट के साथ दर्शकों की उलटी गिनती और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसकी नई और फ्रेश जोड़ी  सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर। पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले ये दो सितारे, अपने आकर्षण और अभिनय से एक नई प्रेम कहानी को जीवंत करने के लिए तैयार हैं।

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी “परम सुंदरी” एक रंगीन, मजेदार और दिल छू लेने वाली प्रेम गाथा है, जो दो विपरीत दुनियाओं के टकराव और प्रेम को दर्शाती है। उत्तर भारत का एक ठेठ मुंडा और दक्षिण भारत की एक परंपरागत, खूबसूरत युवती  इन दोनों की मुलाक़ात केरल की पृष्ठभूमि में होती है, जहाँ हास्य, संस्कृति और दिलों की नज़दीकियों का मेल दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाएगा।

फिल्म का म्यूज़िक पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और “परम सुंदरी” के टाइटल ट्रैक ने युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। रोमांस, मस्ती और म्यूजिक से भरपूर ये फिल्म न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि यह भारत की विविधता और भावनाओं का जश्न भी है।

मैडॉक फिल्म्स, जो पहले स्त्री, बाला और मिमी जैसी हिट्स दे चुकी है, अब इस फिल्म के ज़रिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है।

Exit mobile version