Dainik Savera Times

जन्माष्टमी के अवसर पर रिलीज हुआ नया गाना माखन चोर

मुंबई : एक बार फिर अश्विन महाराज सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। जन्माष्टमी का त्यौहार की तैयारी बहुत जाेरशोर से चालू है। ऐसे में अश्विन महाराज अपने फैंस के लिए इस मौके पर नया भक्ति सॉन्ग माखन चोर लेकर आ रहे हैं। माखन चोर सॉन्ग का यह नाम ये बयां करता है कि किस तरह यह लेबल भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।

पावनी गुप्ता द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने को सतीश त्रिपाठी ने लिखा है और सौरभ शर्मा ने संगीतबद्ध किया है। यह गाना सभी के भक्तों के दिल को छू जाएगा क्योंकि इसकी स्टोरी अश्विनी बागल ने लिखी है। यह गाना महाराज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Exit mobile version