Site icon Dainik Savera Times

अरिजीत सिंह की आवाज में ‘टाइगर 3’ का नया गाना ‘रुआं’ हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 के गाना रुआं का लिरिकल वीडियो रिलीज कर दिया गया है।सलमान खान ने लिरिकल वीडियो सॉन्ग शेयर करते हुए ट््वीट किया, रुआं लिरिकल वीडियो आउट. टाइगर 3 सिनेमाघरों में इस रविवार 12 नवंबर को रिलीज़ होगी. ये हिंदी, तमिल और तेलुगू में आएगी। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह ने गाने को आवाज दी है। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यशराज बैनर तले बनी टाइगर 3 इस साल दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

Exit mobile version