Dainik Savera Times

“जैसे बाप, वैसा बेटा”: ‘उड़ने की आशा’ का नया ट्रैक बॉलीवुड की सबसे यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिलाता है

Udne Ki Asha

एंटरटेनमेंट डेस्क: क्या आपने कभी किसी को देखकर कहा है, “अरे, ये तो बिल्कुल अपने बाप पर गया है!” कई बार सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि वही शरारती मुस्कान, वही ज़िद, वही अंदाज़ और यहां तक कि चलने का तरीका भी इस बात का एहसास करा देता है कि कुछ बातें पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आती हैं। बॉलीवुड ने हमें ऐसी कई यादगार बाप-बेटे की जोड़ियां दी हैं और अब स्टार प्लस का ‘उड़ने की आशा’ भी अपने नए ट्रैक के जरिए दर्शकों को वही एहसास दिला रहा है। शो में लक्ष की सचिन से मिलती-जुलती झलक को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है।

हाल ही में ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एंट्री ने फैंस को विनोद खन्ना की याद दिला दी, जब लोगों ने उनके डांस स्टेप्स में अपने बाप की झलक देखी। वहीं रणबीर कपूर का सहज आकर्षण आज भी ऋषि कपूर की याद दिलाता है।

इब्राहिम अली खान में युवा सैफ अली खान की झलक साफ दिखाई देती है, जबकि अभिषेक बच्चन और टाइगर श्रॉफ में अक्सर अमिताभ बच्चन की दमदार शख्सियत और जैकी श्रॉफ का अलग अंदाज़ देखने को मिलता है। समय-समय पर ऐसी बाप-बेटे की जोड़ियां हमें याद दिलाती हैं कि कुछ आदतें, हाव-भाव और व्यक्तित्व की खूबियां विरासत में मिलती हैं।

‘उड़ने की आशा’ का नया पोस्ट-लीप ट्रैक भी इसी खूबसूरत एहसास को बयां करता है। सात साल के लीप के बाद देशमुख परिवार में लक्ष की एंट्री हुई है, लेकिन उसका बेफिक्र स्वभाव, शरारती अंदाज़ और ज़िद्दी रवैया उसे बिल्कुल सचिन जैसा बना देता है। दिलचस्प बात यह है कि जहां दर्शक दोनों के बीच की समानता तुरंत पहचान लेते हैं, वहीं बाप और बेटा खुद अब तक उस सच से अनजान हैं, जो उन्हें एक-दूसरे से जोड़ता है।

देखिए ‘उड़ने की आशा’ का नया अध्याय आज रात 8:30 बजे, सिर्फ Star Plus पर और कभी भी JioHotstarपर।

Exit mobile version