Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tunisha suicide case में आया नया मोड़, आरोपी Sheezan Khan को मिली जमानत

March 4, 2023

Tunisha suicide case में आया नया मोड़, आरोपी Sheezan Khan को मिली जमानत

तनीषा सुसाइड केस को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दास्तान-ए-काबुल’ के लीड आरोपी एक्टर शीजान खान को पुरे तीन महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई है। जी हां, एक्टर दिसंबर 2022 में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद एक्टर ने कई बार जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन उतनी बार ही उनकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद अब एक्टर को बड़ी राहत मिली है।

बता दें के शीजान खान को 4 मार्च को मुंबई के एक कोर्ट से जमानत मिली जिसके बाद एक्टर को 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें के एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा’ के सेट पर 21 साल की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी थी। शीजान पर इसलिए शक जताया गया था, क्योंकि मरने से ठीक पहले तुनिषा ने शीजान से बातचीत की थी।

इसके इलावा दोनों ‘अली बाबा’ के लीड स्टार्स थे और लद्दाख में शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। महीनों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर में शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में एक्ट्रेस की मां ने भी दावा किया था के शीजान तुनिषा को चीट कर रहा था। फ़िलहाल शीजान खान और उनका पूरा परिवार जमानत को लेकर बेहद खुश है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें