Site icon Dainik Savera Times

Nick Jonas ने सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार तस्वीरें, कैप्शन में लिखा- देखों, मैं मुस्कुरा रहा हूं

Nick Jonas : हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर पत्नी प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और दोस्तों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की शानदार तस्वीरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें काफी शानदार हैं। पहली तस्वीर में निक जोनास सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने भाई जो जोन्स के साथ गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वे कुछ पीते नजर आ रहे हैं और मग पर अंग्रेजी में लिखा है – सी आई एम स्माइलिंग, जिसका मतलब है, देखो, मैं मुस्कुरा रहा हूं। अन्य तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- अप्रैल फूल

आपको बता दें कि इससे पहले निक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया था, जिसे उनकी बेटी मालती ने अपने हाथों से बनाया था। पोस्टर में लिखा था, बधाई हो, ब्रॉडवे, न्यूयॉर्क। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ओपनिंग डे की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी, शुक्रिया मालती मैरी।”

इस पोस्टर के अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह कहते नजर आए थे, ‘मैं तैयार होकर शो के लिए जा रहा था, तभी मेरी बेटी ने मुझे देखा और कहा, ‘बाय प्रिंस चार्मिंग, अच्छा परफॉर्मेंस देना.. यह सुनकर मेरा दिल पिघल गया।’

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में की शादी

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी 2016 में शुरू हुई, जब निक ने प्रियंका को एक्स पर मैसेज भेजा। सितंबर 2016 में निक ने पहली बार प्रियंका को मैसेज किया और लिखा कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।
इसके बाद दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में एक पार्टी में हुई। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर डिनर के लिए भी आमंत्रित किया। धीरे-धीरे उनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी। 2017 में दोनों मेट गाला में साथ नजर आए और 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

Exit mobile version