Dainik Savera Times

Entertainment News: निकिता दत्ता ने कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में किए मां काली के दर्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर में कुछ आध्यात्मिक पल बिताए।

पारंपरिक हल्के नीले रंग के खूबसूरत परिधान में नजर आईं निकिता दत्ता इस दौरान पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी दिखाई दीं। उन्होंने मां काली के समक्ष शीश झुकाकर अपनी आस्था व्यक्त की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कालीघाट मंदिर कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन से समय निकालकर निकिता दत्ता का यह मंदिर दौरा उनकी आस्था और आध्यात्मिक पक्ष की एक खूबसूरत झलक पेश करता है।

Exit mobile version