Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

निक्की शर्मा ने मनाया ‘तीज’, कहा- ‘मैं भगवान शिव जैसा अद्भुत साथी चाहती हूं’

August 20, 2023

निक्की शर्मा ने मनाया ‘तीज’, कहा- ‘मैं भगवान शिव जैसा अद्भुत साथी चाहती हूं’

नई दिल्ली: टीवी धारावाहिक ‘प्यार का पहला अध्याय शिवशक्ति’ में ‘शक्ति’ की भूमिका निभा रहीं निक्की शर्मा ने कहा कि वह भगवान शिव जैसे अद्भुत साथी पाने के लिए प्रार्थना करती हैं।निक्की शनिवार को हरियाली तीज मना रही हैं। यह भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन का त्योहार है, जिसे भक्त उपवास और अनुष्ठान के साथ मनाते हैं।

उसी के बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा : ‘हरियाली तीज के सार को महसूस करते हुए मैं भगवान शिव के प्रति देवी पार्वती के मजबूत प्रेम से प्रेरित हूं। उनकी तरह मैं सावन माह में सोमवार का व्रत कर रही हूं। भले ही मेरी अभी तक शादी नहीं हुई है, मैं भगवान शिव जैसे अद्भुत साथी के लिए प्रार्थना करती हूं।’उन्होंने कहा, ‘यह खास दिन हर किसी के जीवन में प्यार, खुशी और एकजुटता लाए। मैं अपने सभी प्यारे फैंस को इस आनंदमय हरियाली तीज उत्सव पर शुभकामनाएं देती हूं।‘

निक्की ने शक्ति का किरदार निभाया है, जो वाराणसी की एक युवा लड़की है। यह शो शिव-शक्ति की समकालीन शैली में प्रेम की शक्ति की खोज करता है।स्टूडियो एलएसडी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मति, इसमें अर्जुन बिजलानी ने शिव और निक्की ने शक्ति की भूमिका निभाई है।पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे शिव जेल में है और मंदिरा (परिणीता बोरठाकुर) यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि शक्ति उसे बचाने के लिए पुलिस स्टेशन न पहुंचे।

कीर्तन (गौरव तनेजा) के बहकावे में आकर मनोरमा (निमिषा वखारिया) ने शक्ति को जाने से रोक दिया, लेकिन किसी तरह वह समय पर पुलिस स्टेशन पहुंचने में कामयाब रही और शिव को जेल से बाहर निकालने में मदद की।उसे मंदिरा के असली इरादों के बारे में पता चल गया।आनेवाले एपिसोड में दर्शक मंदिरा के असली इरादों को उजागर करने के शक्ति के प्रयास को देखेंगे। जैसे-जैसे कहानी सामने आएगी, दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि कैसे मंदिरा खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करती है और यह पता लगाती है कि क्या वह शिव को अपनी बेगुनाही का यकीन दिला सकती है।यह धारावाहिक जी टीवी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें