Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खूबसूरत वादियों में स्नो बाइक चलाती नजर आईं Nimrat Kaur, बोलीं- ‘बताओ कौन सी जगह’

December 1, 2024

खूबसूरत वादियों में स्नो बाइक चलाती नजर आईं Nimrat Kaur, बोलीं- ‘बताओ कौन सी जगह’

Nimrat Kaur: बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक रोमांचक वीडियो शेयर की, जिसमें वह आइस स्कूटर चलाती नजर आ रही हैं। ‘एयरलिफ्ट’ अभिनेत्री ने मजेदार वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है।

‘एयरलिफ्ट’ अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों और एक वीडियो को शेयर कर अपने प्रशंसकों को शानदार झलक दिखाई। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘दिसंबर में जूम, जगह गेस करो, ठंडक का अहसास।‘‘ वीडियो में निमरत खिलखिलाकर हंसती और स्नो बाइक चलाती नजर आ रही हैं।

पहली तस्वीर में वह एक आइस बाइक पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों के सामने खुश अंदाज में पोज दे रही हैं। इससे पहले उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया कि वह नाश्ते में डोसा और इडली खा रही हैं।

42 वर्षीय अभिनेत्री की गिनती इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में की जाती है। निमरत कौर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने बेला बरोट का किरदार निभाया था। मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित रहस्य-थ्रिलर में निमरत के साथ राधिका मदान, भाग्यश्री और सुबोध भावे भी अहम रोल में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार निमरत को अक्षय कुमार स्टारर प्रोजेक्ट ‘स्काई फोर्स’ में नजर आएंगी। आने वाली फिल्म अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित है और 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें