Site icon Dainik Savera Times

Big B अभिनीत फिल्म ‘Section 84’ में नजर आएंगी Nimrat Kaur

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा निमरत कौर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगी।यह फिल्म कोर्टरुम ड्रामा पर आधारित है जिसे फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता ने बनाया है।

निमरत ने एक बयान में कहा, “अमिताभ बच्चन के साथ रुपहले पर्दे पर जीवंत होने के असीम सौभाग्य के साथ अपने जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण रचनात्मक फिल्मों में से करने जा रही हूं। इस अविश्वसनीय और दिलचस्प अवसर प्रदान करने के लिए मैं रिभु दासगुप्ता का दिल से आभारी हूं!”

फिल्म में डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘सेक्शन 84’ फिल्म की प्रस्तुति रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज के सहयोग से कर रही है और रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म हैंगर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक रिभु दासगुप्ता हैं।

Exit mobile version