Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

17 वें Bhojpuri Film Award में निरहुआ और चिंटू को मिला Best Actor Award

January 23, 2023

17 वें Bhojpuri Film Award में निरहुआ और चिंटू को मिला Best Actor Award

17वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रदीप पांउेय चिंटू को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा एवं अशोक प्रसाद अभिषेक के द्वारा प्रस्तुत और ए बी 5 मल्टीमीडिया द्वारा आयोजित 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 संपन्न हो गया। 17 सालों से विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित हो रहे जूरी बेस्ट इस अवार्ड समारोह में दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

वहीं इस समारोह में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अभय सिन्हा, देव सिंह, प्रमोद शास्त्री, रजनीश मिश्रा जैसे दिग्गजों के काम को भी सराहा गया।दिनेश लाल यादव निरहुआ को यह अवॉर्ड 2019 में आई उनकी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए मिला है। वहीं प्रदीप पांडेय चिंटू को उनकी फिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’ के लिए यह अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को 2020 में आई उनकी फिल्म लागल रहा बताशा के लिए दिया गया, देव सिंह को फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 के लिए बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

छलिया के लिए प्रमोद शास्त्री को और दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। निर्माता अभय सिन्हा की को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को बाबुल के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इशू का अवॉर्ड मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें