Site icon Dainik Savera Times

निरहुआ ने हमार नाम बा कन्हैया की शूटिंग की शुरु

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’की शूटिंग शुरु कर दी है।गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ का निर्देशन विशाल वर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरु हो गयी है।फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ को लेकर निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा दिन-ब-दिन शिखर की ओर अग्रसर है।

आज यह इंडस्ट्री जिस मुकाम पर है उसे देख कर गर्व होता है लेकिन अभी हमें अपनी इंडस्ट्री के लिए और भी बहुत से काम करने हैं। इसके लिए अधिक से अधिक अच्छी फिल्में और अच्छे गाना का निर्माण आवश्यक है। हमारी फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ भी एक सार्थक सिनेमा के रुप में दर्शकों के समक्ष होगी। अभी इसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म की पूरी यूनिट जी जान से अपना हंड्रेड परसेंट दे रही है।हम सभी आशा करते हैं कि हमारी फिल्म बेहद अच्छी बनेगी और आप लोग सभी बहुत सारा स्नेह और आशीर्वाद देंगे।

हमारी फिल्म की कहानी संवाद और गाने इतने बेजोड़ होने वाले हैं कि कोई खुद को इससे अलग नहीं रख पाएगा।गौरतलब है कि फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ के निर्माता मुकेश गिरी है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ संजय पांडेय, समर कात्यायन, अयाज खान, मुक्तेश्वर ओझा, राजेश तोमर और अमरीता पाल मुख्य भूमिका में है। गीत डॉक्टर सागर का है और संगीत साजन मिश्रा का जबकि फिल्म की कहानी राहुल रंजन और सुशांत कुमार मिश्रा ने लिखी है। डायलॉग शशि रंजन द्विवेदी का है।

Exit mobile version