Site icon Dainik Savera Times

डायरेक्टर बनने या फिल्म प्रोड्यूस करने का इरादा नहीं : Sunny Deol

 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का कहना है कि डायरेक्टर बनने या फिल्म प्रोड्यूस करने का अब उनका कोई इरादा नहीं है। सनी देओल ने‘दिल्लगी’, घायल वंस अगेन और पल पल दिल के पास जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।सनी देओल ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले कई फिल्में भी बनायी है। सनी देओल का कहना है कि अब उनका निर्देशक बनने या फिल्म प्रोड्यूस करने का कोई इरादा नहीं है।

वह सिर्फ एक्टर के तौर पर काम करना चाहते हैं। सनी देओल ने कहा, मैं एक कलाकार के तौर पर ज्यादा खुश है। एक आदमी सिर्फ एक ही काम कर सकता है। तो मैंने सोचा है कि सब कुछ छोड़ो और एक अभिनेता बन जाओ। अब मैं यही करना चाहता हूं।

एक अभिनेता के रूप में जितनी भी फिल्में कर सकता हूं, मैं कर रहा हूं।फिल्म मेकिंग और निर्देशन का जो काम मुझे करना था, कर चुका हूं। ज्यादा से ज्यादा अपना ध्यान एक्टिंग पर ही लगाना चाहता हूं। अब कॉरपोरेट आ गया हैं तो सबकुछ बदल गया है। चीजें पहले जैसी नहीं रह गई हैं, मुझे नहीं लगता कि आज मेरे लिए फिल्म बनाना आसान काम होगा।

 

 

Exit mobile version