Site icon Dainik Savera Times

विक्की कौशल से बेहतर एक्शन कोई नहीं कर सकता :अनुराग कश्यप

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अनुराग कश्यप ने विक्की कौशल की तारीफ करते हुये का है कि उनसे बेहतर एक्शन कोई नहीं कर सकता है।विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।इसके बाद विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 और मनमर्जियां में काम किया था।

हाल ही में विक्की ने अनुराग कश्यप की फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत में भी साथ काम किया है।अनुराग कश्यप ने विक्की कौशल की तारीफ है। उन्होंने कहा है कि अब तक किसी ने भी विक्की कौशल के रियल टैलेंट को नहीं पहचाना है। विक्की आज भी वैसे ही हैं, सीधे-साधे और काम के प्रति ईमानदार।

वह हमेशा से मेहनती रहे हैं। अब तक कोई उनका टैलेंट पहचान नहीं सका। किसी ने अब तक उन्हें प्रॉपर एक्शन रोल के लिए कास्ट नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि एक्शन फिल्म के लिए उनसे बेहतर कोई भी है। वो स्टंट मैन शाम कौशल के बेटे हैं, वो तो बचपन से एक्शन करते आ रहे हैं।

 

Exit mobile version