Site icon Dainik Savera Times

रिलीज हुआ Nora Fatehi और Rajkumar Rao का ‘Achha Sila Diya’ गाना, ऑनस्क्रीन छाई दोनों की जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज हो गया है।राजकुमार राव और नोरा फतेही की जोड़ी पहली बार सिंगर बी प्राक के नए गाने ‘अच्छा सिला दिया’ में नजर आ रही है।इस गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है।

‘अच्छा सिला दिया’ में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं और उन्हें जान से मारने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन राजकुमार बच जाते हैं और फिर नोरा से अपना बदला लेते हैं। इस गाने में नोरा फतेही कभी रोती हुई तो कभी राजकुमार के प्यार में नजर आ रही हैं।इस गाने को जानी ने लिखा है और सिंगर बी प्राक ने गाया है।

Exit mobile version