Site icon Dainik Savera Times

Morocco Earthquake: नोरा फतेही ने पीएम मोदी का जताया आभार, ट्वीट हो रहा वायरल

मुंबई: मोरक्को मूल की एक्ट्रेस नोरा फतेही ने देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मोरक्को के प्रति हार्दकि संवेदना और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।मोरक्को में 6.8 तीव्रता से भूकंप आया, जिसने चारों और तबाही मचा दी। रबात और कैसाब्लांका समेत मोरक्को के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप से अब तक 2000 लोगों की मौत की खबर है।

एकजुटता का भावपूर्ण प्रदर्शन करते हुए, पीएम मोदी ने भूकंप प्रभावित देश के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन बढ़ाया।एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ’मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं, इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं, उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’

नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पीएम के लिए एक संदेश साझा किया, जिसमें लिखा, ‘इस बड़े समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद! आप जागरूकता बढ़ाने और मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले देशों में से एक हैं, मोरक्को के लोग बहुत आभारी हैं! जय हिंद!’काम के मोर्चे पर, नोरा पहली बार ‘क्रैक’ नामक एक स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। उनके पास पाइपलाइन में ‘मटका’, ‘डांसिंग डैड’ और कुणाल खेमू की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में भी हैं।

Exit mobile version