Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी’

March 17, 2026

नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी’

Sarke Chunar Teri Song removed YouTube : इन दिनों नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना संजय दत्त की फिल्म ‘केडी – द डेविल’ का हिस्सा है। लेकिन गाने के रिलीज होते ही इसकी भारी आलोचना और विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए  हिंदी वर्जन हटाया दिया गया, बाकी भाषाओं में फिलहाल मौजूद है। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने इस गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया। अब इसे सर्च करने पर “Content not available” दिखता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, इन भाषाओं में यही गाना अभी भी यूट्यूब पर उपलब्ध है। इस वजह से लोग कह रहे हैं कि यह आधा-अधूरा फैसला है।

NHRC और पुलिस में शिकायत
गाने के खिलाफ मामला इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नोटिस जारी किया। एक सोशल एक्टिविस्ट और वकील ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाना अश्लीलता (vulgarity) को बढ़ावा देता है। इसके लिरिक्स समाज की गलत तस्वीर दिखाते हैं। यह युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।

किन लोगों पर कार्रवाई की मांग?
शिकायत में गाने से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई, जैसे

  • लिरिसिस्ट: रकीब आलम

  • डायरेक्टर: प्रेम

  • म्यूजिक कंपोजर: अर्जुन जान्या

  • सिंगर: मंगली

इसके अलावा, मामला CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) तक भी पहुंचाया गया।

नोरा और मेकर्स की चुप्पी
अब तक फिल्म के मेकर्स, नोरा फतेही, संजय दत्त ने इस विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस गाने का वीडियो हटा दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इंटरनेट पर यूजर्स ने इस गाने को लेकर काफी नाराजगी जताई।

  • लिरिक्स को फूहड़ और अश्लील बताया

  • डांस स्टेप्स को वल्गर कहा

  • खासकर “पल्लू सरकाने वाला” हुक स्टेप लोगों को पसंद नहीं आया

लोगों ने नोरा से कहा अगर वापसी करनी थी, तो किसी अच्छे गाने से करतीं।

सेलेब्स ने भी की आलोचना
सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी गाने की आलोचना की। अरमान मलिक ने कहा कि इस गाने ने गीत लेखन का स्तर गिरा दिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें