Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yo Yo Honey Singh के साथ जलवा बिखेरेंगी Nora Fatehi, ‘पायल’ सॉन्ग का टीजर रिलीज

November 18, 2024

Yo Yo Honey Singh के साथ जलवा बिखेरेंगी Nora Fatehi, ‘पायल’ सॉन्ग का टीजर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जल्द ही एक नए गाने में नजर आएंगी। उन्होंने यो यो हनी सिंह के साथ ‘पायल’ सॉन्ग के लिए कोलैब किया है। यो यो हनी सिंह और नोरा फतेही के गाने का टीजर रविवार को जारी कर दिया गया है।

मेकर्स ने गाने का टीजर इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, अगली बड़ी चीज का समय आ गया है। उन्होंने यो यो हनी सिंह, नोरा फतेही और सिंगर पैराडॉक्स को टैग किया और बताया कि पायल सॉन्ग का वीडियो सोमवार को रिलीज होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

इससे पहले यो यो हनी सिंह ने एक बिहाइंड द सीन रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने म्यूजिक वीडियो को माइनस 3 डिग्री सेल्सियस में शूट किया है। उन्होंने नोरा की लगन की प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद मेहनती बताया।

हनी सिंह ने कहा, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जब दूसरे डांसर इस ठंड में म्यूजिक वीडियो के लिए परफॉर्म करने से मना कर रहे थे, तब नोरा शूटिंग के लिए उत्सुक थीं। ‘पायल’ के म्यूजि‍क वीडियो बनाने में बहुत मेहनत की जा रही है, जिसमें एकमात्र बेहद मेहनती और दिग्गज नोरा फतेही हैं।

नोरा ने हनी सिंह के साथ ‘पायल’ सॉन्ग के लिए पहली बार कोलैब किया है। यह ट्रैक 18 नवंबर को जारी किया जाएगा, जो हनी सिंह के एल्बम ग्लोरी का है।

नोरा फतेही हाल ही में वरुण तेज के साथ फिल्म “मटका” में नजर आई थींं, ये फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई है। नोरा नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांस सीरीज “द रॉयल्स” में भी नजर आएंगी, जिसमें भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, जीनत अमान और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार शामिल हैं।

वहीं, दूसरी ओर हनी सिंह अपने आगामी भारत दौरे के दौरान गायक एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म करेंगे। इसमें हर्ष लिखारी, दलेर मेहंदी और जैजी बी जैसे पंजाबी संगीत के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें