Site icon Dainik Savera Times

अब अक्षय कुमार बने Deepfake स्कैंडल वीडियो का शिकार

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार एक डीपफेक स्कैंडल के निशाने पर आ गए हैं। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें सुपरस्टार एक गेम एप्लिकेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। सूत्रों ने कहा, ‘अभिनेता कभी भी ऐसी किसी गतिविधि के प्रचार में शामिल नहीं हुए हैं। इस वीडियो के स्नेत की जांच की जा रही है और झूठे विज्ञापन के लिए अभिनेता की पहचान का दुरुपयोग करने के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है।’

‘इस फर्जी वीडियो को बनाने और प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज की गई है।’ एआई जनरेटिड वीडियो में अक्षय कहते दिख रहे हैं, ‘क्या आपको भी खेलना पसंद है? मैं आपको सलाह देता हूं कि आप इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और एविएटर गेम आजमाएं।

यह दुनियाभर में लोकप्रिय स्लॉट है जिसे हर कोई यहां खेलता है। हम कैसीनो के खिलाफ नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं।’ यूजर्स ने कमैंट सैक्शन में लिखा, ‘फर्जी अलर्ट’। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, ‘डीप फेक’।

Exit mobile version