Site icon Dainik Savera Times

‘Pushpa 2’ के बाद अब तीसरे पार्ट की उम्मीद, Allu Arjun ने कहा- ‘हम इसे एक फ्रैंचाइजी बनाएंगे’

मुंबई : अल्लू अजरुन ने ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी के विस्तार की योजना के बारे में बात की, जो पहली बार 2021 में रिलीज हुई थी। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के बारे में बात करते हुए अजरुन ने कहा : ‘आप निश्चित रूप से तीसरे पार्ट का इंतजार कर सकते हैं, हम इसे एक फ्रैंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास लाइनअप के लिए एक्साइटिंग आइडियाज हैं।’ वैराइटी से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘पुष्पा फ्रैंचाइजी की एक रील को इंटरनैशनल ऑडियंस के लिए एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए बर्लिन यूरोपीय फिल्म मार्कीट में प्रदर्शित किया जा रहा है।’ ‘

पुष्पा : द राइज- पार्ट 1’ की फैन स्क्रीनिंग भी होगी।’ अजरुन पहली बार किसी फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे। अजरुन ने कहा, ‘मैं बस यह देखना चाहता हूं कि विदेशों में लोग इस फिल्म को कैसे देखते हैं। यह समझने की कोशिश करना चाहता हूं कि वे भारतीय सिनेमा को कैसे देखते हैं, बस यह समझना चाहता हूं कि फिल्म महोत्सव कैसे होते हैं और किस तरह की फिल्में देखी जाती हैं। वहां आने वाले लोगों की मानसिकता क्या है।’ सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2 : द रूल’ 15 अगस्त के आसपास रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version