Site icon Dainik Savera Times

Jawan Release In Japan: अब जापान में भी दिखेगा Shahrukh Khan का जलवा, 29 नवंबर को जापान में रिलीज होगी ‘Jawan’

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान, 29 नवंबर को जापान में रिलीज होगी। आपको बता दे कि एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में शानदार कमाई की। फिल्म जवान शाहरुख खान के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रास 1148 करोड़ की कमाई की।

फिल्म जवान अब जापान में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। ‘जवान’ 29 नवंबर को जापान में रिलीज होगी। जापान में फिल्म की रिलीज ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। जवान में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, नयनतारा और रिद्धि डोगरा समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा विजय सेतुपति विलेन के रोल में हैं।

Exit mobile version