Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब से खत्म हुआ फैंस का इंतज़ार,Sunny Deol की ‘बॉर्डर 2’ फिल्म की डेट हो गई फ़ाइनल

May 10, 2024

अब से खत्म हुआ फैंस का इंतज़ार,Sunny Deol की ‘बॉर्डर 2’ फिल्म की डेट हो गई फ़ाइनल

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की 2023 में सबसे हिट मूवी ‘गदर 2’ के बाद सितारे बुलंदियों पर हैं। इस बीच उनकी फिल्म बॉडर के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को अगले साल यानि 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। वही जे.पी.दत्ता के निर्देशन में बनीं वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बॉडर में सन्नी देओल,सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, राखी,पूजा भट्ट, तब्बू समेत कई सितारे नजर आए थे। ‘बॉर्डर 2’ सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।

आयुष्मान का इस फिल्म में अहम किरदार होने वाला है जिसमे वो एक भारतीय जवान के किरदार में होंगे। आपको बता दे कि जेपी दत्ता इस फिल्म का निर्माण निधि दत्ता और भूषण कुमार के साथ करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सनी मेजर कुलदीप सिंह चंदूरी की अपनी भूमिका में वापसी करते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि मेकर्स इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी युद्ध ड्रामा फिल्म बनाना चाहते हैं। यानि ‘ बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें