Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब आप भी मिल सकते हैं ‘Bigg Boss 16’ फेम Abdu Rozik से, खुद ‘छोटा भाईजान’ ने शेयर कर बताई ये बात

January 15, 2023

अब आप भी मिल सकते हैं ‘Bigg Boss 16’ फेम Abdu Rozik से, खुद ‘छोटा भाईजान’ ने शेयर कर बताई ये बात

अब्दू रोजिक ‘बिग बॉस 16’ से अब बाहर हो चुके हैं। अब्दु ने सभी के दिलों में गहरा छाप छोड़ा है। हालांकि, बीते एपिसोड में उनका शॉकिंग एग्जिट हुआ, जिसे लेकर सभी लोग बेहद दुखी हैं। इसी खबरों के बीच अब अब्दु के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां, अब्दू अपने नए सॉन्ग लॉन्च के दौरान अपने फैंस से मिलने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

अब्दू खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी है। अब्दू ने कहा, “वह मुंबई में 15 जनवरी 2023 को अपना गाना लॉन्च कर रहे हैं।” साथ ही उन्होंने इवेंट में अपने सभी फैंस को मिलने के लिए इनवाइट किया। अब्दू रोजिक अपना सॉन्ग ‘प्यार’ लॉन्च करेंगे। बीते एपिसोड में 19 साल के अब्दू रोजिक को दूसरी बार ‘बिग बॉस’ से जाना पड़ा. ये बात वह पहले से ही जानते थे और उन्होंने चुपके से ये बात शिव ठाकरे को भी बताई थी. जैसे ही अब्दू शो से बाहर हुए शिव का बुरा हाल हो गया. उनके जाने से शिव, निमृत, स्टेन, साजिद और बाकी घरवाले भी दुखी हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें