Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odela 2: Tamannaah Bhatia 800 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ ‘इंटेंस क्लाइमेक्स’ की शूटिंग करेंगी, देखें नया पोस्टर

July 29, 2024

Odela 2: Tamannaah Bhatia 800 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ ‘इंटेंस क्लाइमेक्स’ की शूटिंग करेंगी, देखें नया पोस्टर

पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया, जो ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ गाने पर देशभर की जनता को डांस फ्लोर पर आने के लिए उत्साहित कर रहीं हैं, अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ के एक “इंटेन्स क्लाइमेक्स” सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयार हो रही हैं। यह सीक्वेंस हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा, जहां मेकर्स ने एक विशाल मंदिर का सेट बनाया है। एक्ट्रेस 800 जूनियर आर्टिस्ट के साथ इस सीन की शूटिंग करती नजर आएंगी।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसका अनावरण हैदराबाद बोनालू के अवसर पर किया गया। पोस्टर में तमन्ना को साड़ी पहने हुए और सिर पर बोनम उठाए हुए दिखाया गया है। एक्ट्रेस को ‘ओडेला 2’ में शानदार प्रदर्शन देने के लिए कड़ी ट्रेनिंग और रिहर्सल से गुजरना पड़ा है, जो इस साल रिलीज होने वाली है। यह फिल्म तमन्ना के लिए दूसरी थिएट्रिकल रिलीज है, जिन्होंने तमिल ब्लॉकबस्टर ‘अरनमनई 4’ के साथ 2024 की शुरुआत की। तमिल बॉक्स ऑफिस के रफ पैच को खत्म करने वाली इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिससे बॉक्स ऑफिस पर तमन्ना की क्षमता साबित हुई।

फिलहाल, तमन्ना के गाने ‘आज की रात’ ने बॉडीपॉजिटिविटी पर चर्चा शुरू कर दी है, जिसमें लोग एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। अपनी बैक-टू-बैक सफलताओं से मिडास टच साबित करने वाली एक्ट्रेस इस साल कई प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। ‘ओडेला 2’ के अलावा वह ओटीटी प्रोजेक्ट ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ और हिंदी फिल्म ‘वेदा’ में नजर आएंगी। उनके पास पाइपलाइन में नीरज पांडे का अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें