Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘झनक’ में भूमिका निभाने पर कृषाल आहूजा ने कहा, ‘इसमें दर्शकों को मेरी…’

November 14, 2023

‘झनक’ में भूमिका निभाने पर कृषाल आहूजा ने कहा, ‘इसमें दर्शकों को मेरी…’

मुंबई: रिश्तों का मांझा’, ‘रानू पेलो लॉटरी’ और ‘की कोरे बोल्बो तोमे’ के लिए जाने जाने वाले अभिनेता कृशाल आहूजा आगामी शो ‘झनक’ में भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। वह इसमें अनिरुद्ध का किरदार निभा रहे हैं। उन्ज़्होंने ऑडिशन के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि इसमें दर्शकों को उनके चरित्र की विविध प्रकार की भावनाएं देखने को मिलेंगी।

अभिनेत्री हिबा नवाब झनक की मुख्य भूमिका निभाएंगी, साथ ही कृशल अनिरुद्ध की भूमिका निभाएंगे।उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने ऑडिशन दिया और मॉक शूट किया और एक ही दिन में मुझे शो ‘झनक’ में अनिरुद्ध के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया।‘उन्होंने कहा, ‘‘मुझे एक अद्भुत प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है और मैं इसके लिए उत्सुक हूं। अनिरुद्ध एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जिन्हें फोटोग्राफी का शौक है। दर्शकों को अनिरुद्ध की भावनाओं की विविध श्रृंखला देखने को मिलेगी।’

यह शो एक युवा महिला की कहानी है जो गरीबी में पली-बढ़ी है और एक डांसर बनने की इच्छा रखती है। झनक अपनी आकांक्षाओं के लिए सभी बाधाओं को पार करने का फैसला करती है, लेकिन जब उसके परिवार पर एक त्रासदी आती है तो उसका जीवन उलट-पुलट हो जाता है।झनक की कहानी दर्शाती है कि कैसे वह फीनिक्स की तरह राख से बाहर आती है।

दर्शकों को झनक, अनिरुद्ध और अर्शी की दिल छू लेने वाली यात्रा देखने को मिलेगी कि वह अपने बिगड़ते रिश्तों से कैसे निपटते हैं। इसमें अर्शी की भूमिका में चांदनी शर्मा भी हैं।लीना गंगोपाध्याय द्वारा निर्मति यह शो 20 नवंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें