Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर यह हैं 5 कारण जो ‘Love and War’ के लिए बढ़ा रहे हैं एक्साइटमेंट

September 28, 2024

Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर यह हैं 5 कारण जो ‘Love and War’ के लिए बढ़ा रहे हैं एक्साइटमेंट

मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा के साथ ही हर जगह चर्चा का माहौल है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल की इस फिल्म से सभी को बड़ी उम्मीदें हैं, और यह 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली की कहानी कहने की भव्य शैली और प्रतिभाशाली कास्ट के साथ, यह फिल्म एक शानदार सिनेमेटिक इवेंट बनने जा रही है। चलिए, संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से जुड़ी 5 ऐसी चीजों पर नज़र डालते हैं, जिनका सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

1. 18 साल बाद फिर साथ आए संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर

संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर ने आखिरी बार फिल्म सांवरिया में साथ काम किया था। सांवरिया, जो रणबीर की डेब्यू फिल्म थी, उसमें एक अनोखी लव स्टोरी दिखाई गई थी। फिल्म में संजय लीला भंसाली की जादुई स्टोरी टेलिंग और रणबीर कपूर का न भूलने वाला चार्म देखने लायक था। ऐसे में अब, 18 साल बाद, इस डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी को एक बार फिर एक और मास्टरपीस बनाते हुए देखना खास और उत्साहित करने वाला होने वाला है।

2. रणबीर-आलिया-विक्की का लव ट्राइएंगल

संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों में कुछ सबसे यादगार लव ट्राइएंगल पेश किए हैं, और कुछ उसी तरह से वह लव एंड वॉर के साथ एक और यादगार लव ट्राइएंगल बनाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को और भी खास जो चीज बनाती है, वह है फिल्म की जबरदस्त लीड कास्ट जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का नाम शामिल है। इन सभी एक्टर्स को अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ- साथ उनके अपने अलग तरह के चार्म के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार संजय लीला भंसाली दर्शकों को अपनी इस दिलचस्प कहानी के साथ किस तरह से सरप्राइस करते हैं।

3. ‘राज़ी’ के बाद आलिया और विक्की का रियूनियन

लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी साथ नजर आएंगे। राजी में उन्होंने एक कॉम्प्लेक्स कपल की भूमिका निभाई थी और हम उन्हें संजय लीला भंसाली की एपिक स्टोरी में एक अलग तरह के रिश्ते को निभाते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।

4. ‘ संजू ‘ के बाद रणबीर और विक्की का रियूनियन

रणबीर और विक्की की दोस्ती फिल्म संजू में काफी गहरी थी और अब वे लव एंड वॉर में फिर से साथ आ रहे हैं। चूंकि यह फिल्म एक अलग जॉनर की है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नई सेटिंग में वे स्क्रीन पर कैसे बातचीत करते हैं।

5. SLB का म्यूजिक और सिनेमेटिक एक्सीलेंस

संजय लीला भंसाली अपनी शानदार फिल्म मेकिंग के लिए जाने जाते हैं, जो स्क्रीन पर जादू पैदा करता है, खास कर लव स्टोरीज में। इस तरह से लव एंड वॉर के जरिए उनकी फिल्म मेकिंग की कला एक बार फिर देखने को मिलेगी। इसके अलावा, संजय लीला भंसाली हमेशा अपनी फिल्मों में अपना स्पेशल म्यूजिक जोड़ते के लिए जाने जाते हैं, और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वे लव एंड वॉर में इस तरह का म्यूजिकल अनुभव देने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें