Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैंस की रिक्वेस्ट पर Ayushmann Khurrana ने अपने बालों के लिए करवाया ये हेयर स्टाइल

September 8, 2023

फैंस की रिक्वेस्ट पर Ayushmann Khurrana ने अपने बालों के लिए करवाया ये हेयर स्टाइल

मुंबईः बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना, जो अंधाधुन, विकी डोनर, बधाई हो, बरेली की बर्फी और अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने अपने नए हेयरस्टाइल पर फैंस से सलाह ली। एक्टर को अलग-अलग हेयर स्टाइल रखने के लिए जाना जाता है, इसलिए जब उन्होंने अपने आखिरी हेयर स्टाइल को बहुत लंबे समय तक बरकरार रखा, तो उन्हें अपने फैंस से बार-बार अपने बालों को छोटा करने की रिक्वेस्ट मिलनी शुरू हो गई।

अपने नए लुक में, एक्टर एक नया शार्प हेयरकट पहने हुए हैं और आयुष्मान ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने छोटे बालों वाले लुक के लिए फैंस के रिक्वेस्ट को सुना। आयुष्मान ने कहा, ‘जब बात मेरी पर्सनल ग्रूमिंग की आती है तो मैं इसमें बहुत रुचि रखता हूं। मुझे अलग-अलग लुक रखना पसंद है और मैं अपने हेयर स्टाइल के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट करना पसंद करता हूं। मेरे लिए एक अच्छा हेयरस्टाइल आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में अतिरिक्त निखार लाता है। इसलिए, मेरे कॉलेज के दिनों से ही, अपने बालों को अलग तरह से स्टाइल करना और नए लुक आजमाना हमेशा से मेरे लिए पैशन रहा है।‘

उन्होंने कहा, ’शुक्र है, क्योंकि मैं एक अभिनेता हूं, मुझे अपनी फिल्मों में भी अलग-अलग हेयर स्टाइल देखने को मिलते हैं। लोग बहुत मुखर होकर मुझे बताते हैं कि उन्हें मेरे बाल कैसे पसंद आ रहे हैं या मुझे इसके साथ क्या करना चाहिए। मुझे बार-बार अपने बाल छोटे करने और शार्प स्टाइल करने का अनुरोध मिल रहा था। मेरे लेटेस्ट हेयरस्टाइल के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स आ रहे है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें