Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonam Kapoor के बर्थडे पर पति Anand Ahuja ने दिया खास तोहफा, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की तस्वीर

June 9, 2024

Sonam Kapoor के बर्थडे पर पति Anand Ahuja ने दिया खास तोहफा, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की तस्वीर

मुंबई : फैशन फ्रीक बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर रविवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति आनंद आहूजा ने उन्हें एक खास उपहार दिया। आनंद आहूजा ने सोनम को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं के संग्रह ‘गीतांजलि’ का पहला संस्करण भेंट किया, जो 1910 में प्रकाशित हुआ था। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस किताब की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही अपने पति को धन्यवाद देने के लिए एक नोट लिखा। सोनम ने लिखा, ‘मेरे पति की ओर से जन्मदिन का तोहफा… टैगोर द्वारा लिखित ‘गीतांजलि’ का पहला संस्करण, जिसका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। शुक्रिया आनंद आहूजा, मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्या किया कि मैं आपके लायक बन गई।

आपको बता दे एक्ट्रेस सोनम ने नौ साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में आनंद आहूजा से शादी की। इस कपल ने 2022 में अपने पहले बच्चे, बेटे वायु का परिवार में स्वागत किया। सोनम के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक्ज़्ट्रेस कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। करीना ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, डार्लिंग। मैं तुमसे प्यार करती हूं, तुम्हें ढेर सारी खुशियां मिलें।‘ साल 2018 में रिलीज हुई ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना और सोनम के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, सुमित व्यास, विश्वास किनी और नीना गुप्ता भी हैं।

फिल्म चार युवा सहेलियों की कहानी है, जो अपने पारिवारिक और रोमांटिक रिश्तों में विभिन्न परेशानियों से जूझ रही हैं। सोनम ने बॉलीवुड के शानदार और सुपरहिट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’) से अपना डेब्यू किया था। सोनम ‘सांवरिया’ में काम करने से पहले 2005 की फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय को असिस्ट कर चुकी थीं। बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन इंस्टा हैंडल पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें