Site icon Dainik Savera Times

होली के मौके पर Amitabh Bachchan को याद आए पुराने दिनों, बोले- ‘घर के माहौल में.. ‘

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पुराने दिनों की होली को याद किया है अमिताभ बच्चन ने पुराने दिनों को याद किया, जब बड़े ही धूम-धाम से होली का त्योहार मनाया जाता था।ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा, ‘‘घर के माहौल में सुस्ती और सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों से रोकथाम है। होली के त्योहार में भाग लेने में असमर्थता है और होली का उल्लास जो इतने जोश और इतने अच्छे ढंग से मनाया जाता था, वो खो गया है। ऐसा सालों से है।

खुला घर, सभी का उत्साहपूर्ण स्वागत। संगीत और नृत्य और भाईचारे से सराबोर सैकड़ों पर लोग। सुबह से शुरु होकर अगली सुबह तक न खत्म होने वाला त्योहार।हो सकता है वो वक्त फिर कभी न आएं, फिर भी मुझे उम्मीद है कि वो आएंगे। लेकिन मुश्किल लग रहा है, कम से कम अभी के लिए तो नहीं। पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ऐसे चिंतन के समय में बाबू जी के शब्द याद आते हैं। उनकी कविता जीवन के पहिए के नीचे याद आती है।

Exit mobile version