Site icon Dainik Savera Times

इस दिन संसद में होगी ‘Ramayana: The Legend of Prince Ram’ की स्क्रीनिंग

Ramayana: गीक पिक्चर्स की फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की स्क्रीनिंग, 15 फरवरी को संसद में होगी। ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम‘, भारत के सबसे मशहूर महाकाव्यों में से एक की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाती है। इस फिल्म को संसद में दिखाया जाएगा। ये खास स्क्रीनिंग फिल्म के सांस्कृतिक और कलात्मक महत्व को दिखाने के साथ-साथ भारत और जापान के गहरे रिश्तों का जश्न भी मनाती है। यह पहल तब आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने‘मन की बात’ में इस फिल्म का जिक्र किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में होने वाली इस स्क्रीनिंग का मकसद हर उम्र के लोगों को रामायण की सीख से जोड़ना और भारतीय संस्कृति एवं आस्था से जुड़े इसके मूल्यों को आगे बढ़ाना है। गीक पिक्चर के को-फाउंडर अजरुन अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा, भारतीय संसद की इस पहल से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे काम को इतने बड़े स्तर पर सराहा जा रहा है।

यह सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की अमर कहानी का जश्न है, जो आज भी हमें प्रेरणा देती है और सही राह दिखाती है। यह स्क्रीनिंग 15 फरवरी को भारतीय संसद में होने वाली है, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े खास मेहमान शामिल होंगे। यह फिल्म के निर्माण में हुए सहयोग को दिखाने वाला एक खास मौका होगा।

Exit mobile version