Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Oscars 2023: Deepika Padukone की खूबसूरती की कायल हुईं Kangana Ranaut, ट्वीट कर जमकर की तारीफ

March 13, 2023

Oscars 2023: Deepika Padukone की खूबसूरती की कायल हुईं Kangana Ranaut, ट्वीट कर जमकर की तारीफ

95वें एकेडमी अवार्ड्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं। दीपिका को फैंस की ओर से लगातार तारीफें मिल रही हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनकी तारीफ की।कंगना ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कहा कि दीपिका खूबसूरत दिख रही हैं।कंगना ने सोमवार को लिखा, “दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत लग रही हैं, पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।'”

दीपिका सेलिब्रिटी प्रेजेंटर थीं, जिन्होंने घोषणा की, कि भारत को ऑस्कर दिलाने वाले सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ पर स्टेज पर परफॉर्म किया जाएगा। उन्होंने नंबर को “टोटल बैंगर” भी करार दिया।एक्ट्रेस ने कहा: “मजेदार और शानदार कोरस, इलेक्ट्रीफाईंग बीट्स और ऐसे किलर डांस मूव्स जिनको मैच करना मुश्किल है। इन सभी ने मिलाकर इस गाने को ग्लोबल सेंसेशन बना दिया है। आरआरआर फिल्म में ये एक महत्वपूर्ण सीन के दौरान आता है। एक ऐसी फिल्म, जो दो रियल स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की लाइफ पर बेस्ड है। इसे ना सिर्फ तेलुगु में गाया गया है बल्कि ये फिल्म की एंटी कोलोनियलिस्ट थीम पर बिल्कुल सटीक बैठता है। ये टोटल धमाल मचाने वाला गाना है।”

उन्होंने आगे कहा: “यू-ट्यूब और टिक-टॉक पर इसके मिलियन्स में व्यूज हैं। दुनिया के लोग थिएटर्स में इस गाने पर नाच रहे हैं। ये इंडियन प्रोडक्शन हाउस का पहला ऐसा गाना है, जिसे ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया गया है, तो क्या आप नाटु नाटु को जानते हैं? अगर नहीं जानते, तो अब जानने वाले हैं।”इस सॉन्ग को स्टेज पर काल भैरव द्वारा गाया गया। इंटरनेशनल डांसर ने सॉन्ग के बीट्स और लाइववायर लिरिक्स पर सबको थिरकाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें