Site icon Dainik Savera Times

OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

Ott Trending

Ott Trending

Ott Trending: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक क्राइम ड्रामा फिल्म चर्चा में है, जो दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है। बता दें कि 1 घंटे 52 मिनट लंबी इस फिल्म का नाम है ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’। रिलीज होते ही यह फिल्म 50 देशों में ट्रेंड करने लगी है और अब तक इसे 25.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

ओटीटी पर देखें यहां

फिल्म 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकता है। IMDb पर फिल्म को 6.7 की रेटिंग मिली है, जो इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाती है।

कास्ट और क्रिएटिव टीम

इस फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है और कहानी लिखी है स्टीफन नाइट ने। फिल्म में सिलियन मर्फी, बेका फर्ग्यूसन, बैरी केओघन, टिम रोथ और जे लिकुरगो मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी

कहानी दूसरे विश्व युद्ध के समय की है। टॉमी शेल्बी अपनी मौत का नाटक कर दुश्मनों और नाजियों के खतरे को खत्म करने के मिशन पर लौटता है। इस दौरान उसका सामना नए दुश्मन जॉन बेकेट से होता है, जो उसके साम्राज्य को नष्ट करना चाहता है। टॉमी का बेटा ड्यूक भी जिम्मेदारियों को संभालते हुए दिखता है। अंत में टॉमी अपने दुश्मनों को परास्त कर अतीत को पीछे छोड़ नई जिंदगी की शुरुआत करता है। यह फिल्म न केवल रोमांचक है, बल्कि युद्ध, सत्ता और परिवार के संघर्ष को भी गहराई से दर्शाती है।

Exit mobile version