Dainik Savera Times

Pa. Ranjith की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘Vettuvam’ का ऐलान, 18 सितंबर को खुलेगा बड़ा राज

Pa. Ranjith's first pan-India film 'Vettuvam'

एंटरटेनमेंट डेस्क: निर्देशक पा. रंजीत ‘कबाली’, ‘काला’, ‘थंगलान’ और ‘सरपट्टा परंबराई’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बनाने के बाद अब ‘वेट्टुवम’ के साथ बड़े पैन-इंडिया रिलीज की तैयारी कर रहे हैं!

जाने माने तमिल डायरेक्टर पा. रंजीत ने अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ के एलान के साथ दिन की सबसे बड़ी खबर साझा की है। एक दिलचस्प पोस्टर के साथ एक्लेम्ड डायरेक्टर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता की लहर दौड़ गई है।

पा. रंजीत अपनी इस फिल्म के साथ कहा जा रहा है कि सबसे बड़ी पैन-इंडिया तमिल फिल्मों में से एक बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म उनके अनोखे नजरिए और शानदार सिनेमाई अंदाज के साथ एक कमाल की कहानी पेश करने का वादा करती है। यह फिल्म बेहद अलग होने के साथ दिलचस्प होने वाली है जैसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है। फिल्म का अब तक सिर्फ पोस्टर रिलीज़ हुआ है लेकिन इसकी इस एक झलक से यह साफ है कि यह फिल्म एक अलग अनुभव बनने वाली है।

यह फिल्म पारंपरिक भारतीय खेल से जुड़ी हुई लग रही है, क्योंकि इसके पोस्टर में मल्लखंबा की झलक है जिसपर खिलाड़ी चढ़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि भारत के इतिहास से जन्मे मल्लखंबा के बारे में सालों बाद फिल्म के जरिए डायरेक्टर इसकी कहानी को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए तैयार हैं। मल्लखंबा एक पारंपरिक खेल है, जिसकी शुरुआत भारतीय उपमहाद्वीप से हुई थी। इस खेल में जिमनास्ट एक खड़े पोल के चारों ओर घूमते हुए कुश्ती की पकड़ का इस्तेमाल करके एरियल योगा और जिमनास्टिक आसन करते हैं।

ऐसे में मेकर्स फिल्म वेट्टुवम की दुनिया की एक बड़ी झलक कल यानी 18 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे पेश करने वाले हैं। हाल में मेकर्स ने वेट्टुवम का पोस्टर साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा है –

“एक ऐसी दुनिया जो हमारी अब तक की सबसे अलग है ⏾
एक ऐसी दुनिया जो किसी और जैसी नहीं…

#WorldOfVettuvam – #Vettuvam का परिचय ❗

कल | 12 PM ⚡

@beemji की एक फ़िल्म”

पा. रंजीत को इसके अलावा बड़ी फिल्में जैसी ‘कबाली’, ‘काला’, ‘सरपट्टा परंबराई’ और ‘थंगलान’ के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। ‘कबाली’ ने दुनिया भर में ₹320 करोड़ से ज्यादा की उस समय कमाई करते हुए खुद को सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक बना लिया था। जबकि ‘काला’ ने ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट की ‘साइट एंड साउंड’ मैगजीन की ‘21वीं सदी की 25 फिल्मों’ की लिस्ट में जगह हासिल की मथी और इस मुकाम को हासिल करने वाली वह इकलौती भारतीय फिल्म थी।

ऐसे में पा. रंजीत द्वारा ‘वेट्टुवम’ के साथ वापसी करना उत्सुकता को बढ़ाने जैसा है। मेकर्स इस फिल्म की दुनिया को आकार देने के लिए इसे बड़े पैमाने पर बनाने वाले हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में पैन-इंडिया रिलीज होगी।

Exit mobile version