Site icon Dainik Savera Times

Pankaj Tripathi ने दर्शकों से Bhojpuri फिल्म छठ के बरतिया देखने की अपील की

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों से भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया देखने की अपील की। एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पंकज त्रिपाठी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा कि जल्द ही छठ का पवित्र त्योहार आने वाला है इसी अवसर पर भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हमारे बहुत सारे सीनियर जूनियर लोग हैं।।

फिल्म के नायक अनुष्मन शरण, पंकज सिन्हा, स्मृति सिन्हा सहित कई कलाकार हैं। मैं मेरी तरफ से फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। और भोजपुरी दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील करता हूं। छठ के बरतिया के निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा हैं। कॉन्सेप्ट एव प्रोजेक्ट डिजाइन देव पाण्डेय ने किया है। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा, अंशुमन मिश्रा, माही श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पाण्डेय प्रतिभा साहु, शुभकिशन शुक्ला, अनामिका तिवारी, अंजली तिवारी, अशोक गुप्ता सहित कई कलाकार हैं।

Exit mobile version