Site icon Dainik Savera Times

‘Criminal Justice 4’ के सेट से Pankaj Tripathi के साथ Barkha Singh ने शेयर की BTS वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क: बरखा सिंह आज की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो धीरे-धीरे हर प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ बना रही हैं। बड़े पर्दे पर तो उनका सफर चल ही रहा है, लेकिन असली पहचान उन्हें OTT की दुनिया में मिली है, जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शो दिए हैं। हाल ही में बरखा सिंह क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर के नए सीज़न में शिवानी माथुर के रोल में नज़र आईं, और उनके इस किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सीज़न 4 के कुछ एपिसोड्स अब जियोसिनेमा (हॉटस्टार) पर स्ट्रीम हो रहे हैं, और बरखा की दमदार परफॉर्मेंस लोगों का ध्यान खींच रही है। साथ ही सेट से उनकी क्यूट BTS तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बरखा सिंह ने हाल ही में क्रिमिनल जस्टिस 4 के सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस झूम उठे हैं! उन्होंने शो के लीड एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ प्यारी सी सेल्फीज़ पोस्ट कीं, जो हमेशा की तरह माधव मिश्रा के रोल में नजर आ रहे हैं। इन दोनों की मस्ती भरे मोमेंट्स इंटरनेट पर दिल जीत रहे हैं। बरखा ने मीता वशिष्ठ, श्वेता बसु प्रसाद और बाकी को स्टार्स के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस को सेट की मस्ती भरी झलक मिली है।

बरखा सिंह का किरदार शिवानी माथुर क्रिमिनल जस्टिस 4 में एक समझदार, सेंसिटिव और दमदार वकील के रूप में एंट्री करता है, जो लीगल सिस्टम की गहराई को बड़े ही शार्प अंदाज़ में संभालती है। पंकज त्रिपाठी के किरदार माधव मिश्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी रिफ्रेशिंग है, जहां एक-दूसरे के लिए इज्जत और आपसी तालमेल साफ नज़र आता है। बरखा का शांत, संतुलित लेकिन तीखा अंदाज़ लोगों पर गहरी छाप छोड़ रहा है, और अब दर्शक बेसब्री से उनके अगले एपिसोड्स का इंतज़ार कर रहे हैं।

बरखा सिंह हाल ही में नई वेब सीरीज़ लगेंगे में नज़र आईं, जो अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है, और एक बार फिर उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके किरदार इशिता के दीवाने हो गए हैं जहां वो समझदारी, स्मार्टनेस और क्यूटनेस का परफेक्ट मिक्स दिखाती हैं। किरदार से लोगों का जुड़ाव और शो में गगन अरोड़ा के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस की फेवरेट बन चुकी है। वहीं पिछले साल द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी के साथ उनका इमोशनल कैमियो भी काफी इम्पैक्टफुल रहा था।

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

Exit mobile version