Site icon Dainik Savera Times

Param Sundari Shooting : Janhvi Kapoor ने केरल में कड़ी धूप में ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग की

Janhvi Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने केरल में कड़ी धूप में अपनी आने वाली फिल्म‘परम सुंदरी’की शूटिंग की है। जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने केरल में भीषण गर्मी के कारण अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग के दौरान सनबर्न होने का खुलासा किया।

जान्हवी ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा ‘जले हुये’ अपनी कला के प्रति जान्हवी का समर्पण वास्तव में सराहनीय है। उन्हें ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के फिल्मांकन के दौरान कंधे में चोट लगी थी, जिसके लिए लगभग सर्जरी की आवश्यकता थी। तुषार जलोटानिर्देशित फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर,सिद्धार्थ मल्होत्र के साथ हैं।

यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस साल जान्हवी, शशांक खेतान की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी दर्शकों को चकाचौंध करने के लिए तैयार हैं, जहां वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

इसके अलावा, जान्हवी, बुची बाबू सना निर्देशित पैन-इंडिया फिल्म ‘आरसी 16’ में करिश्माई राम चरण के साथ अभिनय करेंगी।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Exit mobile version