Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pardes Re-Release: Shahrukh Khan के फैंस के लिए खुशखबरी! 27 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी परदेस, जानें रिलीज डेट

November 13, 2024

Pardes Re-Release: Shahrukh Khan के फैंस के लिए खुशखबरी! 27 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी परदेस, जानें रिलीज डेट

Pardes Re-Release: शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि शाहरुख खान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म परदेस एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तो ऐसे में तैयार हो जाइए इस दिन सिनेमाघरों में शाहरुख खान और महिमा चौधरी की रोमांटिक फिल्म परदेस को एक बार फिर से देखने के लिए।

इस तारीख को फिल्म सिनेमाघरों में होगी फिर रिलीज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री महिमा चौधरी की सुपरहिट फिल्म परदेस 15 नवंबर से सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी। सुभाष घई निर्मित-निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म परदेस में शाहरूख खान, महिमा चौधरी, अपूर्व अग्निहोत्री और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म से महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत थी।फिल्म परदेस एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म परदेस 15 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा रही है।

पोस्टर शेयर करते हुए री-रिलीज डेट का किया ऐलान

पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म परदेस पोस्टर शेयर करते हुए री-रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘एक ऐसी कहानी जो सीधे आपके दिल को छू जाती है। मास्टरपीस ‘परदेस’ 15 नवंबर को पीवीआर आईनॉक्स में बड़े पर्दे पर लौट रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PVR Cinemas (@pvrcinemas_official)

री-रिलीज का ऐलान होते ही फैंस ने कही ये बात

बता दे जैसे ही ‘परदेस’ की री-रिलीज का ऐलान हुआ, फैंस खुशी से झूम उठे और अपना प्यार बरसाने लगे। एक यूजर ने कहा, ‘इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’ दूसरे ने लिखा, ‘अब तक की सबसे अच्छी खबर… मेरी फेवरेट फिल्म।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें