Site icon Dainik Savera Times

Paresh Rawal की फ़िल्म ‘The Storyteller’ ने RIFF में जीता ‘Best Film’ का अवॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की फ़िल्म द स्टोरीटेलर ने राजस्थान इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।जियो स्टूडियोज की फ़िल्म द स्टोरीटेलर कई फिल्म फेस्टिवल के सफल सफर से गुजरते हुए राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हासिल कर चुकी है।

पर्पस एंटरटेनमेंट और क्वेस्ट फिल्म्स के सहयोग से निर्मित, अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में परेश रावल, आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी, जयेश मोरे और रेवती मुख्य किरदार में है।

महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की एक लघु कहानी पर आधारित, यह फिल्म एक धनी व्यवसायी की कहानी बताती है, जो अपनी अनिद्रा को दूर करने में मदद करने के लिए एक कहानीकार को काम पर रखता है, जिससे मामला अधिक पेचीदा हो जाता है क्योंकि इसमें कई ट्विस्ट जुड़ जाते हैं।

Exit mobile version