
मुंबई: जब कॉमेडी का मंच, सियासत की चुटकी और बॉलीवुड का तड़का एक ही फ्रेम में आ जाए, तो क्या नज़ारा होगा? कुछ ऐसा ही होगा इस शनिवार, जब नेटफ्लिक्स के सबसे चहेते कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहली बार एक खास ‘राजनीतिक रोमांस’ की झलक मिलेगी। मेहमान होंगे एक तरफ बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, और दूसरी ओर उनके जीवन साथी और देश के चर्चित युवा नेता, सांसद राघव चड्ढा।
जूता-चुराई से लेकर राजनीति-प्रेम तक
शो की शुरुआत ही अलग अंदाज़ में होती है, जब राघव नंगे पाँव स्टेज पर पहुंचते हैं। वजह? कृष्णा और कीकू, यानी मोना और सोना, कर चुके हैं दूल्हे के जूते गायब – क्योंकि कपिल का मंच है, तो शादी की रस्में भी होंगी…वो भी हँसी के तड़के के साथ!
View this post on Instagram
पहली नज़र का प्यार, और संसद का हंगामा
कपिल के क्लासिक सवालों में से एक आया “ज्यादा टफ क्या है, चुनाव जीतना या पत्नी का दिल?” इस पर परिणीति ने खुलासा किया कि राघव तो पहली मुलाकात में ही फ़िदा हो गए थे, लेकिन ‘स्पार्क’ दोनों तरफ था! शो में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
सुनील ग्रोवर की वापसी और कपिल की भर्ती!
शो में एक और बड़ा सरप्राइज़ था सुनील ग्रोवर की ‘डायमंड राजा’ के रूप में वापसी, जिसने सेट पर धूम मचा दी। वहीं कृष्णा और कीकू, अपने नए किरदारों ‘डोलैंड ड्रंक’ और ‘किम काँग’ में, राघव को पढ़ाने की पूरी कोशिश करते दिखे।
और तो और, राघव ने कपिल को राजनीति में आने का न्योता भी दे डाला! बोले, “चुटकुले, जुनून और जज़्बात… सब कुछ है इनके पास!” कपिल ने हँसते हुए इसे टाल दिया, पर दर्शकों को ज़रूर एक नया ट्विस्ट मिल गया।

राजनीति में एक्टिंग, और एक्टिंग में राजनीति
जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या राघव ने कभी बॉलीवुड के बारे में सोचा, तो राघव ने जवाब दिया “नेताओं के प्रोफेशन में भी एक्टिंग होती है, और जब मैं परिणीति की दुनिया देखता हूं, तो लगता है उनके प्रोफेशन में राजनीति भी कुछ कम नहीं!” इस पर परिणीति ने भी मुस्कुराते हुए हामी भरी “बिलकुल सही!”

नेटफ्लिक्स का कॉमेडी क्राउन
छह हफ्तों से नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में बना रहने वाला द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस एपिसोड के साथ फिर साबित करने जा रहा है कि जनता को हँसी, हल्कापन और दिल से जुड़े किस्से अभी भी सबसे ज़्यादा भाते हैं।
ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...