Site icon Dainik Savera Times

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति और राघव कर रहे है एक दूसरे को डेट , फिक्स हो सकता है दोनों का रोका

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में स्पॉट किया गया था। दोनों डिनर डेट के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इन तस्वीरों आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दोनों को बधाई देकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। परिणीति और राघव का परिवार एक-दूसरे से मिल सकता है। दोनों परिवारो की मीटिंग में परिणीति और राघव के रोके से संबंधित बात की जाएगी। यानी अब यह साफ नजर आ रहा है कि दोनों के रिलेशनशिप पर जल्द ही मुहर लग सकती है।

वहीं दोस्त ने आगे कहा कि हां यह सच है कि दोनों का रोका हो रहा है, लेकिन डेट अभी फिक्स नहीं है, जिसे लेकर दोनों परिवार जल्द ही बात कर सकते है। ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं, जो इस महीने या अगले महीने की शुरुआत में हो सकती है। परिणीति का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एयरपोर्ट पर उनसे राघव के साथ उनकी सगाई के बारे में पूछा गया। पैपराजी ने उनसे पूछा, “मैम वो जो न्यूज आ रही है, वो सच है क्या?” इस सीधे सवाल को सुनकर परिणीति शरमा गई और मुस्कुरा दी, लेकिन न तो उन्होंने इस सवाल का खंडन किया और न ही इसकी पुष्टि की।

Exit mobile version