Site icon Dainik Savera Times

पति को छोड़ Maldives की सैर पर निकलीं Parineeti, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने आज मालदीव की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा ने अपने हनीमून को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। परिणीति ने अपने इस ट्रिप की कुछ झलकियां दिखाई हैं, जिसमें नीला आसमान, दूर तक फैला नीला समंदर, एक्ट्रेस के हाथों में पिंक चूड़ा और चाय की कप भी है। इसके अलावा एक और तस्वीर परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें उस रेजॉर्ट के बाहर की झलक है जहां वो ठहरी हैं।

परिणीति की इन तस्वीरों से ज्यादा फोटो पर लिखा कैप्शन चर्चा में है। परिणीति ने लिखा है कि ये पति के साथ हनीमून ट्रिप नहीं है बल्कि गर्ल्स ट्रिप है। बता दें कि हाल ही में 24 सितम्बर को आप नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में शादी रचाई थी।

Exit mobile version