Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले परिणीति का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया

May 12, 2023

राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले परिणीति का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया

मुंबई: आम आदमी पार्टी के मंत्री राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का घर रोशनी से जगमगा उठा है।
स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें बांद्रा की ऊंची इमारत में परिणीति का अपार्टमेंट जगमगाता हुआ दिख रहा है। सगाई शनिवार 13 मई को होने वाली है।इस हफ्ते की शुरूआत में एक सूत्र ने आईएएनएस से पुष्टि की थी कि सगाई हो रही है और तैयारी चल रही है।

परिणीति फिलहाल दिल्ली में हैं जबकि उनकी सगाई सिर्फ एक दिन दूर है।हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के बाद एक रेस्ट्रां से निकलते हुए देखा गया। विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल दिख रहे हैं।राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्त्रां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को न तो ठुकराया और न ही स्वीकार किया।इस बीच काम के मोर्चे पर, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला से प्रेरित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें