Site icon Dainik Savera Times

Superboys of Malegaon का जोश और जज़्बे से भरा पहला गाना ‘बंदे’ हुआ रिलीज

मुंबई: मच अवेटेड फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना ‘बंदे’ रिलीज़ हो गया है। ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि जुनून, जज़्बे और सपने देखने वालों की टूट न सकने वाला हौसले को सलाम करने वाला म्यूज़िकल ट्रिब्यूट है।सचिन-जिगर की धुनों में एक कमाल का बैलेंस है, जिसमें कहीं सुकून देने वाली मेलोडी, तो कहीं दिल धड़काने वाले बीट्स। गाने की वाइब फिल्म की इमोशनल गहराई को पकड़ती है और सुनने वालों को उस दुनिया में ले जाती है, जहाँ सपने छोटे शहरों में भी बड़े होते हैं।

‘बंदे’ को दिव्या कुमार, सई गंगन और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज़ से ज़िंदा कर दिया है, और इसके बोल लिखे हैं जावेद अख़्तर ने—ऐसे लफ़्ज़ जो सपनों के पीछे भागने की ज़िद को बयां करते हैं, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। गाने की एनर्जी ज़बरदस्त है और ये नासिर शेख़ की कहानी को पूरी शिद्दत से महसूस कराता है—एक ऐसा शख्स जो मालेगांव से, अपनी तरह के लोगों के लिए, उन्हीं के बीच रहकर फिल्म बनाने की हिम्मत करता है। ‘बंदे’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद का जश्न है, एक बीट पर धड़कता हुआ सपना है।

रीमा कागती के निर्देशन और वरुण ग्रोवर की लेखनी में ढली सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव एक ऐसी फिल्म है, जो सपनों, सिनेमा और इंसानी जज़्बे को सलाम करती है। इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने प्रोड्यूस किया है, और ये एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले बनी है।

फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह, शशांक अरोड़ा और अनुज सिंह दुहान जैसे दमदार एक्टर्स की टुकड़ी है, जो इस कहानी को असली बना देती है। पहले ही TIFF, BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े फेस्टिवल्स में इसे खूब सराहा जा चुका है। अब 28 फरवरी 2025 को भारत, अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में रिलीज़ के लिए तैयार, सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमा के जादू और न हारने वाले जज़्बे की कहानी है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Exit mobile version