Site icon Dainik Savera Times

Pathaan Box Office Collection: ‘पठान’ ने तीसरे दिन की 160 करोड़ से अधिक की कमाई

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म पठान ने 160 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है।

पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। पठान ने तीन दिनों में 160 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

Exit mobile version