Site icon Dainik Savera Times

Pavail Gulati ने की Shahid Kapoor की जमकर तारीफ, कहा- ‘उन्होंने ‘देवा’ सेट पर हर पल को यादगार बनाया’

मुंबई: अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर एक्टर पावेल गुलाटी ने कहा कि उनके साथ काम करना मजेदार है। पावेल ने कहा, ‘शाहिद के साथ काम करना मजेदार है। हम दोनों में कई ऐसी चीजें है, जिसमें दोनों की दिलचस्पी है, खासकर फिटनेस और हेल्थ डिस्कशन में। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना जो खुद के जैसा पैशन रखता हो और डेडिकेटेड हो, शानदार है।‘

उन्होंने कहा, ‘’देवा’ सेट पर हमारी जर्नी बेहतरीन रही। ‘देवा’ फिल्म में पावेल एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं और शूटिंग का पहला हिस्सा पूरा हो चुका है। पावेल ने कहा, ‘हमारे किरदारों से परे, शाहिद के डेडीकेशन ने सेट पर हर पल को यादगार बना दिया है। हमने एक ऐसा बॉन्ड बनाया है जो स्क्रीन से परे है, और मैं ‘देवा’ में उनके साथ काम करने का मौका पाकर आभारी हूं।‘ ‘देवा’ का निर्देशन प्रशंसित फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है।

Exit mobile version