Site icon Dainik Savera Times

Payal Kapadia ‘स्पिरिट ऑफ सिनेमा’ पुरस्कार से होंगी सम्मानित

Payal Kapadia : केरल में आयोजित 29वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफके) में फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को ‘स्पिरिट ऑफ सिनेमा’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन निशागंधी सभागार पर 20 दिसंबर को समापन समारोह के दिन विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार में पांच लाख रुपये की नकद राशि और एक स्मृति चिह्न शामिल है। सुश्री कपाड़यिा अपनी प्रसिद्ध पहली फीचर फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए कान्स ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता हैं। यह फिल्म हाशिए पर पड़े लोगों के बारे में उनकी मुख्य चिंताओं का प्रमाण है। सुश्री कपाड़यिा की वृत्तचित्र-फीचर, ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ ने 2021 के कान फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए गोल्डन आई अवार्ड जीता।

इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एम्पलीफाई वॉयस अवार्ड भी मिला और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिनेफाइल अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। उल्लेखनीय है कि 1986 में, मुंबई में जन्मी सुश्री कपाड़िया ने एफटीआईआई, पुणो से फिल्म निर्माण का कोर्स करने से पहले सेंट जेवियर्स कॉलेज और सोफिया कॉलेज से अपनी कॉलेज की शिक्षा पूरी की।

पढ़ाई के दौरान, उनकी लघु फिल्म ‘आफ्टरनून क्लाउड्स’ को कान फिल्म फेस्टिवल के प्रतियोगिता खंड के लिए चुना गया, जिससे वह यह सम्मान पाने वाली एकमात्र छात्र बन गईं।

Exit mobile version