Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

KBC 15 में पहुंची इस महिला की बातें सुन हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट, अमिताभ बच्चन भी नहीं रोक पाए हंसी

December 1, 2023

KBC 15 में पहुंची इस महिला की बातें सुन हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट, अमिताभ बच्चन भी नहीं रोक पाए हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर जाने का सपना हर कोई देखता है और लोग इसे पूरा करने के लिए जी-जान भी लगा देते हैं। कौन बनेगा करोड़पति अब सीजन 15 चल रहा है और इसमें एक ऐसी महिला पहुंची जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल महिला की बातें ऐसी है कि जिसे सुनकर जहां ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो रही है वहीं खुद मेगा स्टार अमिताभ बच्चन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

 

महिला की सादगी सबको भा रही है कि जिसमें कोई दिखावा नहीं है। महिला बात-बात में जय हो KBC की बोलती है जिसे सुन बिग बी भी हंसने लग गए। अमिताभ बच्चन भी महिला से कहते हैं कि हमें लगता है कि बस आपसे बातें करते रहें, आप अद्भुत हैं। वहीं महिला दर्शकों को बिन जिम या कोई एक्सरसाइज किए फिट रहने का नुस्खा भी बताती है जिसे सुन सब हंस पड़ते हैं। महिला बताती है कि कभी फ्लाइट में नहीं बैठी।

 

फ्लाइट की उन्हें जो बात अच्छी लगी वो यह कि यहां उन्हें अपने सामान का ध्यान नहीं रखा पड़ता जबकि ट्रेन में रात-रात को उठ-उठकर देखना पड़ता है कि नीचे सामान पड़ा है न। वहीं महिला कहती है कि जो इच्छा उसकी पति नहीं पूरी नहीं कर पाए वो KBC ने कर दी, भले ही वो फ्लाइट में बैठना हो या फिर किसी बड़े होटला में रहना-खाना।KBC के सेट पर मौजूद ऑडियंस भी महिला की बातें काफी एंजॉय करती दिखी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें