Site icon Dainik Savera Times

‘फुकरे’ रिलीज होने के बाद मुझे ‘फुकरा मम्मी’, ‘चूचा मम्मी’ कहकर बुलाते थे लोग : वरुण शर्मा की मां

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म ‘फुकरे 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर वरुण शर्मा की मां वीना शर्मा भावुक हो उठी। ‘फुकरे 3’ में वरुण ने चूचा का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को लेकर वीना ने कहा कि कैसे फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट की रिलीज के बाद, अचानक सभी ने उन्हें ‘फुकरा मम्मी‘ और ‘चूचा मम्मी‘ कहना शुरू कर दिया था।

उसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने मीडिया से कहा, ‘इसने फिल्म में काम किया, फिल्म खत्म हुई और हम सब नॉर्मल जैसे रहते हैं, वैसे, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सभी ने मुझे ‘चूचा मम्मी’ और ‘फुकरा मम्मी’ कहना शुरू कर दिया।‘उन्होंने आगे कहा, ‘पहले तो मैं समझ नहीं पाई लेकिन फिर मुझे समझ आया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे बेटे का काम लोगों को पसंद आ रहा है।‘एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मति ‘फुकरे’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

Exit mobile version